पटना ग्रामीण: पीएम मोदी 18 जुलाई को मोतिहारी दौरे पर आएंगे, जेडीयू सांसद बोले- बिहार को फिर मिलेगी सौगात
पटना में बुधवार की शाम 4 बजे JDU सांसद संजय झा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को मोतिहारी आ रहे हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने कहा,प्रधानमंत्री का बिहार दौरा हमेशा सौगातों से भरा होता है। इस बार भी कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन प्रस्तावित है। 2024 और 25 के बजट में बिहार को 60हजार करोड़ अतिरिक्त मिले।