पटना ग्रामीण: पटना में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस का विशेष अभियान, शक्ति दल ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर पटना पुलिस लगातार सक्रिय है। वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के दिशा-निर्देशन में गठित शक्ति दल के तहत बुधवार की संध्या 7 बजे सेंट्रल SP दीक्षा के नेतृत्व में कोतवाली थानाक्षेत्र के GPO गोलंबर,पटना जंक्शन,मुसल्लहपुर हाट जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विशेष अभियान चलाया गया। शक्ति दल की टीम ने छात्राओं और महिलाओं को जागरूक किया