पटना ग्रामीण: पटना के पारस हॉस्पिटल में अपराधियों ने घुसकर बक्सर के चंदन मिश्रा की हत्या की
बढ़ते अपराध से त्रस्त राजधानी पटना में गुरुवार की सुबह अपराधियों ने शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के बेली रोड स्थित बड़े पारस हॉस्पिटल के अंदर घुसकर हत्या की घटना को अंजाम देकर पूरे शहर में सनसनी मचा दी। पारस हॉस्पिटल के अंदर अपराधियों ने घुसकर बक्सर के कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड से राजधानी पटना पूरी तरह से दहल गई है।