भोपाल में 27% OBC आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन, आजाद समाज पार्टी ने किया घेराव का प्रयास
भोपाल, मध्य प्रदेश।
राजधानी भोपाल में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। नेता दामोदर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंत्री कृष्णा गौर और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बंगले का घेराव करने का प्रयास किया।
प्रदर्शन को देखते हुए तरुण पुष्कर के पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया और बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई।
प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मध्य प्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू करने को लेकर सरकार जल्द निर्णय ले और पिछड़ा वर्ग को उसका अधिकार सुनिश्चित करे।
अब देखना होगा कि ओबीसी आरक्षण की मांग पर सरकार आगे क्या कदम उठाती है।
— NEWS NATIONAL WORLD
#OBCReservation #BhopalNews #AzadSamajParty #DamodarYadav #MadhyaPradesh
ओबीसी_आरक्षण
Indore, Indore | Oct 16, 2026