इंसानियत अभी जिंदा है! बुजुर्ग महिला की मदद को आगे आए यातायात पुलिसकर्मी
कौन कहता है कि इंसानियत मर गई है? इंदौर में यातायात पुलिस के एक जवान ने अपने नेक काम से मानवता की मिसाल पेश की है।
मामला विजयनगर चौराहे का है, जहां ड्यूटी पर तैनात सूबेदार सुरेंद्र सिंह की नजर काफी देर से परेशान खड़ी एक बुजुर्ग महिला पर पड़ी।
उन्होंने महिला के पास पहुंचकर पूछा कि माताजी, आपको कहां जाना है? महिला ने बताया कि उन्हें सारंगपुर जाना है, लेकिन बस स्टैंड का रास्ता समझ नहीं आ रहा।
बस फिर क्या था! सूबेदार सुरेंद्र सिंह ने तत्काल ऑटो रुकवाया, उसका किराया अपनी जेब से दिया और महिला को सारंगपुर जाने वाली बस तक पहुंचाने के लिए स्टार चौराहे की ओर रवाना किया।
इतना ही नहीं, महिला की आगे की यात्रा के लिए आवश्यक राशि देकर उनकी मदद भी की।
वर्दी में खड़े इस पुलिसकर्मी ने बता दिया कि पुलिस का काम सिर्फ कानून-व्यवस्था संभालना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों का सहारा बनना भी है।
Indore, Indore | Oct 16, 2026