जिला अस्पताल के महिला वार्ड में निकला 5 फीट लंबा जहरीला सांप, प्रसूताओं में मचा हड़कंप!
ऑपरेशन थिएटर में सांप दिखने से मची चीख-पुकार, देर रात चला रेस्क्यू अभियान।
गोविंद वल्लभ पंत जिला अस्पताल में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पहली मंजिल पर महिला वार्ड के सामने स्थित ऑपरेशन थिएटर में करीब 5 फीट लंबा सांप दिखाई दिया। सांप को देखकर वार्ड में भर्ती प्रसूताओं में दहशत फैल गई।
घटना रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लोग और निर्माण एजेंसी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया गया।
बताया जा रहा है कि देर शाम दूसरे अस्पताल से सामान एक आयशर वाहन में लाकर यहां रखा गया था। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान सांप सामान के साथ अस्पताल पहुंचा होगा। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
रेस्क्यू के बाद सांप को रात में ही सिरपुर तालाब के पास झाड़ियों में छोड़ने की जानकारी सामने आई है।
अस्पता
Indore, Indore | Oct 16, 2026