जमुई: कटौना के पास अज्ञात वाहन के चकमा देने पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक हुए घायल
Jamui, Jamui | Nov 1, 2024 कटौना के पास शुक्रवार की शाम करीब 5:30 बजे अज्ञात वाहन के चकमा देने पर तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान फिलहाल दोनों युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।