डुमरा: सीतामढ़ी जेल में विचाराधीन कैदी की मौत, पूर्व सांसद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हत्या की आशंका जताई
सीतामढ़ी जिले के जेल में मंगलवार को विचाराधीन कैदी की मौत हो गई इस मामले में बुधवार को सीतामढ़ी के पूर्व सांसद अर्जुन राय ने राजद कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की उन्होंने इस मामले की न्यायिक जांच की मांग उठाई और कहा कि मकेश्वर राय की हत्या की गई है।