पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में मंत्री रत्नेश सदा ने कहा, सभी शराब कारोबारी डर से सहम गए हैं
शराब कारोबारियों को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर जदयू कार्यालय में गुरुवार को बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि पूरे लोकसभा इलेक्शन के दौरान शराब कारोबारियों की एक नहीं चली। सभी शराब कारोबारी डर से सहम गय है और जो इक्के-दुक्के शराब कारोबारी है वह पकड़े जाते हैं और फिर उन पर कार्यवाई की जाती है।