पटना ग्रामीण: अगमकुआं थाना इलाके में लाठी-डंडों से पीट-पीटकर की गई एक युवक की हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पटना सिटी के अगमकुआं थाना इलाके में दबंगों ने एक युवक की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि मृतक द्वारा घनुकी मोड़ के पास गेसिंग और नशे का कारोबार करने वालों को मना करने पर अपराधियों से इस घटना को अंजाम दिया है। वहीं, वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गयी है।