पटना ग्रामीण: बिहार पुलिस मुख्यालय में डीआईजी रंजीत कुमार मिश्रा ने की प्रेस वार्ता, कहा- इस साल 20 हजार से अधिक सिपाही की होगी भर्ती
पटना स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय में डीआईजी रंजीत कुमार मिश्रा ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि बिहार पुलिस में इस साल 20 हजार से अधिक सिपाही की बहाली होगी। वहीं, दो हजार के करीब सब इंस्पेक्टर की भी बहाली होगी। बहाली की प्रक्रिया शुरु हो गयी है।