विदिशा नगर: जिला जेल में कैदी के फांसी लगाने के मामले में परिजनों ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन,की निष्पक्ष कार्रवाई की मांग
एक महीना पहले जिला जेल में कैदी के फांसी लगाने का मामला सामने आया था। जिसमें मृतक मोनू चौक से ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। जिसमें पांच लोगों के ऊपर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। अब मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने पर परिजनों में नाराजगी जाहिर की और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।