विदिशा नगर: सांसद राहुल गांधी द्वारा हिंदू धर्म पर की गई टिप्पणी के विरोध में विदिशा में चौराहे पर हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन
सांसद राहुल गांधी की ओर से संसद में हिंदू धर्म पर की गई टिप्पणी के खिलाफ हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश है।मंगलवार को विदिशा में बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदूवादी संगठनों ने राहुल गांधी के बयान की निंदा करते हुए राहुल गांधी का पुतला फूंका।इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे