विदिशा नगर: बायपास रोड पर पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन मंत्री प्रहलाद पटेल कथा में हुए शामिल
विदिशा में पं. प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा का आयोजन हो रहा है। जिसे सुनने के विदिशा ही नहीं दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। पंडाल में जगह नहीं मिलने पर आसपास लोग खड़े होकर कथा का श्रवण कर रहे हैं। आज प्रदेश सरकार के पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल कथा के शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कथा स्थल की व्यवस्थाओं को देखा।