विदिशा नगर: गणेशपुरा निवासी 25वर्षिय युवती ने खाया जहर,इलाज के दौरान मेडिकल कालेज मे हुई मौत,मंगलवार दोपहर PMकराकर शव परिजनो को सौपा
कोतवाली थाना अंतर्गत गणेशपुरा में रहने वाली 25 वर्षीय युवती निकिता गुर्जर द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन किया गया। तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार को पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।फिलहाल जहर खाए जाने के कारण का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है।