विदिशा नगर: मंगलवार शाम माधवगंज पर बजरंग दल-विहिप सहित अन्य हिन्दूवादी संगठनो ने संसद मे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का फूंका पुतला
संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं पर की गई टिप्पणी को अपमानजनक बताते हुए मंगलवार शाम विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य हिंदूवादी संगठनों द्वारा राहुल गांधी का पुतला फूंकते हुए सभी हिंदू समाज से माफी मांगे जाने की मांग की है। ऐसा न होने की सूरत में देशभर में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।