विदिशा नगर: अरिहंत हिल्स निवासी 45 वर्षीय महिला ने मंगलवार को अज्ञात कारण से घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, अस्पताल में कराया PM
कोतवाली थाना अंतर्गत अरिहंत हिल्स में रहने वाली 45 वर्षीय महिला सविता रघुवंशी द्वारा मंगलवार दोपहर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित किया। पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पारिवारिक सूत्र ने बताया कि महिला पिछले कुछ दिनो से डिप्रेशन मे थी।