रामनगर थाना क्षेत्र में मिली दो युवकों की लाश, घर वाले कर रहे थे तलाश, जानकारी पर मचा कोहराम
Sadar, Varanasi | Apr 29, 2024 रामनगर के मल्हिया टोला निवासी मेदी साहनी (40) का सोमवार को गंगा नदी में उतराया शव मिला। वह दो दिन से लापता थे। नाविकों ने शव को बाहर निकाला।दूसरी ओर नगर के बलुआ घाट स्थित धर्मशाला के समीप सोमवार की अलसुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।