मंडुवाडीह क्षेत्र के बरेका प्रशासनिक भवन के बाहर बरेका व्यापार मंडल द्वारा किया धरना प्रदर्शन
Sadar, Varanasi | Apr 29, 2024 वाराणसी। जिले के बरेका के गोमती मार्केट की दुकानों को बंद कर व्यापारियों ने सोमवार को धरना दिया। दुकानों के किराए में हुई 400 गुना वृद्धि को वापस लेने की मांग को लेकर व्यापारी अड़े रहे। धरना देने वाले में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल रही। मार्केट की लगभग 700 दुकान के किराए में हुई 400 गुना वृद्धि को वापस लेने की मांग को लेकर दुकानों को बंद कर धरना दिया।