राजघाट पुल पर चलती कार में लगी आग... बाल-बाल बचे सवार
Sadar, Varanasi | Apr 29, 2024 वाराणसी में सोमवार को राजघाट पुल पर चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। धू-धू कर जलती कार को देखकर दोनों ओर यातायात रुक गया, आग को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। वहीं जानकारी के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची।