➡️ जिला एवं तहसील स्तर के समस्त पैरालीगल वॉलेंटियर्स का 01 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार आज दिनाँक 22/07/2026 को जिला एवं तहसील स्तर के समस्त पैरालीगल वॉलेंटियर्स का 01 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम (सी.आई.एस. एवं साईबर सुरक्षा विषय पर) आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10.30 बजे प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सागर श्री एम. के. शर्मा द्वारा किया गया। उद्घाटन सत्र के उपरांत श्री समरेश सिंह, अपर सत्र न्यायाधीश एवं प्रभारी अधिकारी, कम्प्यूटर अनुभाग, जिला न्यायालय, सागर द्वारा उपस्थित समस्त को सी.आई.एस. सिस्टम एवं अन्य विषयों पर विस्तृत जानकारी कम्प्यूटर के माध्यम से एवं वीडियो के माध्यम से दी गई। इसके उपरांत कम्प्यूटर अनुभाग शाखा, जिला न्यायालय के विशेषज्ञों द्वारा भी न्यायालयीन कम्प्यूटर प्रणाली व समसामायिक विषयों पर समस्त प्रशिक्षणार्थियों को जानकारी प्रदान की गई। द्वितीय सत्र में पुलिस विभाग की साईबर सेल से नामांकित श्री सौरभ रैकवार द्वारा साईबर क्राईम के विभिन्न निर्देशित विषयों पर समस्त पैरालीगल वॉलेंटियर्स को जानकारी प्रदान की गई।
समस्त प्रशिक्षणदाताओं द्वारा जानकारी प्रदान किये जाने के उपरांत पैरालीगल वॉलेंटियर्स के प्रश्नों का समुचित जवाब दिया गया। तदोपरांत सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सागर श्री अंकित श्रीवास्तव द्वारा पैरालीगल वॉलेंटियर्स को जानकारी प्रदान की गई कि उन्हें प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्राप्त जानकारी का किस प्रकार सपयोग करते हुए जनसामान्य को उनके दैनिक जीवन में सहायता प्रदान करना है। कार्यक्रम के अंत में जिला विधिक सहायता अधिकारी, सागर श्रीमती दिव्या भलावी द्वारा समस्त प्रशिक्षणदाताओं एवं पैरालीगल वॉलेंटियर्स का आभार व्यक्त किया गया, तदोपरांत कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar
26 views | Sagar, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026