➡️ नशामुक्त भारत अभियान की जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन
➡️ "नशामुक्त हो समाज हमारा, खुशहाल बने प्रदेश हमारा"
नशामुक्त भारत अभियान की जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत की अध्यक्षता में कलेक्टर सभा कक्ष में किया गया। बैठक में अपर कलेक्टर श्री रावत एवं जिला स्तरीय समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहें। जिसमें अपर कलेक्टर द्वारा विभिन्न एजेण्डा बिन्दु पर चर्चा की गई।
स्कूल शिक्षा एवं आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास में नशा मुक्त भारत अंतर्गत समिति गठन के निर्देश दिये एवं ऑफिस/छात्रावास परिसर को नशामुक्त बनाने के निर्देश दिये एवं जिला चिकित्सालय, उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा विभाग को नशामुक्त परिसर एवं अन्य सभी विभाग को नशामुक्त परिसर बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
जिला चिकित्सालय में संचालित एटीएफ सेन्टर के सुचारू संचालन पर जोर दिया गया। उक्त बैठक में परिवहन विभाग को ड्रायविगं लाईसेस बनाने के पहले आवेदक को नशामुक्ति के संबंध में जागरूक करने एवं शपथ / संकल्प दिलाये जाने एवं समस्त विभागों के समन्वय से जनजागरूकता अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गयें।
पुलिस विभाग द्वारा चलाये जा रहे नशा से दूरी है जरूरी 2.0 के तहत अभियान की प्रगति की जानकारी ली गई। जिले में नशामुक्ति के क्षेत्र में संचालित अशासकीय संस्थाओं में किये जा रहे नशामुक्ति अभियान के संबंध में जानकारी ली गई एवं सुयक्त संचालक डॉ० डी०एस० यादव द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण / विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी गई एवं जिला स्तरीय समिति के सभी सदस्यों को नशामुक्ति के विशेष दिवसों पर नशामुक्त भारत अभियान के तहत की गई कार्यवाही की जानकारी दी गई। दिनांक 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलाये जा रहे नशे से दूरी है जरूरी अभियान के संबंध में जानकारी दी गई एवं दिनांक 06.07.2026 से दिनांक 20.07.2026 तक चलाये जाने वाले नशामुक्त भारत अभियान की आगामी कार्य योजना के संबध में चर्चा की गई जिसमें अशाकीय संस्था ब्रहाकुमारी से आई हुई प्रभारी कल्पना दीदी द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के संबंध में विभिन्न कार्यो की जानकारी दी गई।
आगामी 06 से 20 अगस्त 2026 तक चलने वाले ड्रग फ्री इंडिया अभियान के तहत नशामुक्ति की शपथ समस्त युवा एवं आम जनों को दिलाये जाने के निर्देश दिये गये।
संयुक्त संचालक द्वारा शासकीय कलापथक दल द्वारा नशामुक्ति के 'सबंध में किये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। भारत सरकार द्वारा संचालित एनएमबीए पोर्टल https://nmba.dosje.gov.in/content/take-a-pledge पर नशामुक्त भारत अभियान के तहत की गई कार्यवाहियों, फोटोग्राफ्स आदि की जानकारी अपलोड किये जाने के संबंध में चर्चा की गई तथा नशामुक्ति हेल्पलाईन 14446, मानस हेल्पलाईन 1933, मध्यप्रदेश पुलिस नारकोटिक्स विभाग 7049100785 की जानकारी दी गई।
जिला स्तरीय समिति के सदस्यों से नशामुक्त के संबंध में सुझाव चाहे गये जिसमें समिति के सदस्यों द्वारा अपने-अपने विभिन्न सुझाव दिये उक्त सुझावों पर अपर कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया कि उनको आगामी कार्ययोजना में अमल में लाया जाये। नशामुक्त भारत अभियान के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये तथा नशे के दुषप्रभावों के संबंध में जनजागरूकता कार्यक्रम किये जाये एवं पुलिस विभाग / नारकोटिक्स विंग/आबकारी विभाग के माध्यम से नशे के अवैध व्यापार की रोकथाम के लिए कठोर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये तथा सभी विभागों से समन्वय के साथ नशे के विरूद्ध कार्य करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। संयुक्त संचालक डॉ० डी०एस० यादव द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar
34 views | Sagar, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026