डिंडौरी: जरगुड़ा गांव के ग्रामीण पानी की समस्या से परेशान होकर खाली बर्तन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, प्रशासन से लगाई गुहार
डिंडौरी जिले की ग्राम पंचायत जरगुड़ा के ग्रामीण पानी की समस्या के चलते खाली बर्तन लेकर बुधवार सुबह 11:30 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां पानी और बिजली की समस्या से अवगत कराते हुए प्रशासन से गुहार लगाई।दरअसल ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी की भारी समस्या है जिसके चलते हुए और झिरिया का गंदा पानी पीने को मजबूर है ।