संग्रामपुर: दीपावली, काली पूजा और छठ पर शांति समिति की बैठक, बाजार में जाम से निपटने पर चर्चा
दीपावली, काली पूजा एवं आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को संग्रामपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।