पटियाली: पटियाली पुलिस ने बहोरनपुरा यात्री शेड से एक युवक को किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद
पटियाली पुलिस ने अवैध शस्त्रों के खिलाफ अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बहोरनपुर यात्री शेड के पास अंशुल सोलंकी निवासी बहोरनपुरा को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।