पटना ग्रामीण: दीदारगंज थाना क्षेत्र के कसारा के पास बालू लदे हाईवा ने स्कूटी सवार शिक्षक को कुचला, हुई मौत
दिदारगंज थाना क्षेत्र के कसारा के पास सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे बालू लगे हाईवा ने स्कूटी सवार शिक्षक को कुचल दिया। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक शिक्षक हाइवा के दो पहियों के बीच फंसा हुआ था।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और इस हादसे के खिलाफ आक्रोशित हो गए।