हनुमानगढ़: जंक्शन के भगत सिंह चौक के पास प्राचीन कुएं के आसपास धंसी मिट्टी, दुकानदारों में भय का माहौल, मौके पर पहुंचे अधिकारी
जंक्शन शहर के हृदयस्थल शहीद भगत सिंह चौक के पास बने वर्षांे पुराने कुएं के आसपास से बारिश की वजह से मिट्टी धंस गई। इससे आसपास के दुकानदारों में भय व्याप्त हो गया। उन्होंने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए जाने पर भविष्य में बड़ा हादसा होने का अंदेशा जताया। सूचना मिलने पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की महिला जेईएन मौके पर पहुंची।