दिनारा: दिनारा अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित, भूमि विवाद के 1 दर्जन से अधिक मामलों की हुई सुनवाई
Dinara, Rohtas | Aug 22, 2026 दिनारा अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को 1 बजे भूमि विवादों के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान 60 से अधिक मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें से कई का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष मामलों में आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जनता दरबार में अंचलाधिकारी अरुण कुमार सिंह और दिनारा थाना के एसआई प्रमोद कुमार सहित राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।