बालाघाट: चौंधाती हेडलाइट बनी काल: शादी से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, युवक की मौत, महिला घायल
एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी से लौट रहे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। चौपहिया वाहन की तेज हेडलाइट से आंखें चौंधाने के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें 20 वर्षीय युवक संदीप मड़ावी की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, यह हादसा लालबर्रा थाना क्षेत्र के नेवरगांव और कंजई घाटी के बीच सोमवार के प्रथम