कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ के निर्देश अनुसार दीपावली पर्व के दृष्टिगत एसडीएम ने किया पटाखा विक्रय स्थल का संयुक्त निरीक्षण
नर्मदापुरम/17, अक्टूबर, 2026/ कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ द्वारा कानून व्यवस्था बैठक में दिए गए निर्देशानुसार आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत नर्मदापुरम शहर में पटाखा विक्रय हेतु स्थल चिन्हांकन एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज गुप्ता ग्राउंड का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, सिटी मजिस्ट्रेट, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं तहसीलदार नर्मदापुरम उपस्थित रहे।
संयुक्त दल द्वारा पटाखा बाजार की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर पूर्व वर्षों की भांति समय-पूर्व निरीक्षण में दौरान सर्वसम्मति से निर्धारित लेआउट तैयार किए जाने के निर्देश दिए गए। लेआउट में पार्किंग एवं आपातकालीन मार्ग का चिन्हाकन किए जाने के निर्देश भी दिए गए। लेआउट में सभी दुकानों के मध्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पर्याप्त दूरी सुनिश्चित करने तथा दुकानों का निर्माण पूर्णतः टीन सामग्री से कराए जाने के निर्देश दिए गए।
साथ ही, अग्नि सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध, आपातकालीन आवागमन हेतु पर्याप्त स्थान तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया गया कि पटाखा बाजार प्रारंभ होने से कम-से-कम एक सप्ताह पूर्व लेआउट तैयार कर अनुमोदन की कार्यवाही पूर्ण कर ली जाए।
प्रशासन द्वारा दीपावली पर्व के दौरान पटाखा विक्रय व्यवस्था को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
#narmadapuram @CMMadhyaPradesh @DrMohanYadav51 @JansamparkMP
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Oct 17, 2026