#विकासनगर : वर्किंग टाइम में तहसील के नाजिर साहब करवा रहे ऑफिस की सफाई, दूर-दराज से आए ग्रामीण परेशान!
#देहरादून : तहसील विकासनगर से सामने आया एक वीडियो अब सरकारी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। बताया जा रहा है कि कार्य अवधि के दौरान तहसील के नाजिर साहब अपने कार्यालय की सफाई करवाने में व्यस्त रहे, जबकि दूर-दराज से आए ग्रामीण जरूरी दस्तावेज बनवाने के लिए कार्यालय के बाहर इंतजार करते रहे।
विकासनगर तहसील दो विधानसभा क्षेत्रों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण प्रशासनिक केंद्र है, जहां रोजाना सैकड़ों लोग प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज बनवाने पहुंचते हैं। ऐसे में यदि कार्य अवधि में ही संबंधित अधिकारी कार्यालयीन काम छोड़कर सफाई जैसे कार्य में लग जाएं, तो सवाल उठना लाजमी है।
वीडियो बनाने वाले व्यक्ति का कहना है कि वह सुबह जरूरी दस्तावेज बनवाने तहसील पहुंचा था। संबंधित काम नाजिर साहब से था, लेकिन उस समय कार्यालय की सफाई करवाई जा रही थी। लोगों ने बाहर बैठकर ही काम करने का अनुरोध किया तो कथित तौर पर जवाब मिला कि अब काम सोमवार को होगा।
अब सवाल यह है कि दूर-दराज से आया कोई ग्रामीण अगर जरूरी दस्तावेज बनवाने पहुंचा है और उसे अगले कार्यदिवस तक टाल दिया जाए, तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?
क्या सरकारी कार्यालय में वर्किंग टाइम सिर्फ कर्मचारियों के लिए है या जनता के काम के लिए?
क्या एक अधिकारी की व्यस्तता के कारण ग्रामीणों को दोबारा तहसील के चक्कर लगाने पड़ेंगे?
और आखिर कार्य अवधि में जनता का काम छोड़कर कार्यालय की सफाई करवाने की अनुमति किसने दी?
प्रशासन को इस वीडियो का संज्ञान लेकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
Suddowala Mandal Sukhdev Singh Pharswan Sahdev Singh Pundir जागो उत्तराखंड Shiva Bhardwaj Surendra Kukreti Harish Kuniyal #follower #highlightseveryone