प्रतापगढ़: सुमेरपुर गांव में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
मांधाता कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सुमेरपुर गांव में गुरुवार दोपहर 12 बजे घर से चंद कदम दूरी पर पेंड पर लटकता 30 वर्षीय दिनेश युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। परिजन हत्या की आशंका जता रहे है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष ने बताया की परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।