प्रतापगढ़: रिसाल का पुरवा गांव के चालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर ई-रिक्शा लेकर अज्ञात युवक हुआ फरार, पुलिस से की गई शिकायत
अंतू क्षेत्र के रिसाल का पुरवा के रहने वाले पप्पू वर्मा ई-रिक्शा खरीद कर उसी से अपना जीवकोपार्जन करते है। मंगलवार शाम करीब 6 बजे अज्ञात लोग चंंद्रिकन से उससे ई-रिक्शा बुक करके भादर अमेठी चलने को कहा। वह उन लोगों को बैठा कर भादर जा रहा था। रास्ते में अंतू-धौरहरा बार्डरके पास उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर सड़क के किनारे फेक दिया। ई रिक्शा लेकर फरार हो गए।