प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ चौक घंटा घर के पास दिनदहाड़े हुई 18 लाख की टप्पेबाजी का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
लखनऊ के माहेश्वरी गोल्ड की दुकान पर सेल्समेन का काम करने वाले शिव शंकर शुक्ला बुधवार को प्रतापगढ़ आए हुए थे। एक सर्राफा व्यवसाई के यहां ज्वेलरी का सिंपल दिखाने के बाद दूसरे सर्राफा व्यवसाई के यहां जा रहे थे। इस दौरान करीब 4:30 बजे दो लोग पहुंचे और खुद को पुलिस वाला बताकर सेल्समैन से कहा कि इस समय प्रतापगढ़ में जहरीली दवाई बिक रही है।