कचहरी गेट के बाहर स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर उनकी जयंती को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा सहित नेताओं एवं समाजसेवियों के द्वारा माल्यार्पण किया गया।