मुज़फ्फरनगर: नई मंडी क्षेत्र में कर्ज से परेशान व्यापारी ने पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की, फाइनेंसरों के कर्ज से था परेशान
अमित भारद्वाज सोमवार को अपने परिवार के साथ घर के बाहर बैठे थे। अमित भारद्वाज मोहल्ले में एक 15-20 दिन की बच्ची की मौत के बाद अंत्येष्टि से लौटा था। परिवार के सदस्यों से किसी बात पर चर्चा कर रहा था। अचानक अमित उठकर घर के अंदर चला गया। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता, कुछ ही पलों बाद गोली की तेज आवाज ने पूरे घर को हिलाकर रख दिया। जिसमें उसने आत्महत्या कर ली।