मुज़फ्फरनगर: भाकियू अराजनैतिक ने राकेश टिकैत के खिलाफ खोला मोर्चा, प्रदेश अध्यक्ष हरनाम सिंह ने साधा निशाना
भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक के आवास पर पहुंचे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरनाम सिंह वर्मा ने किसने की दुर्दशा के लिए सरकार को कम और राकेश टिकैत को ज्यादा जिम्मेदार बताया हरनाम सिंह वर्मा ने राकेश टिकैत की संपत्ति से लेकर उनकी पगड़ी तक पर सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसान संगठन के नेता ही किसानों को लूट रहे हैं।