मुज़फ्फरनगर: चरथावल थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी से मची सनसनी, चोरों ने अंदर की कुंडी बंद कर दिया वारदात को अंजाम
चरथावल कस्बे में अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर करीब 4 से 5 लाख रुपए के कीमती गहने चुरा लिए। ये घटना तब हुई जब गृह स्वामी और उनका परिवार सहारनपुर जिले के देवबंद में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। चोरों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश किया और पूरे मकान को खंगाल डाला। मकान मालिक ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।