गढ़ी: ग्राम पंचायत कोहाला में गढ़ी विधायक कैलाश मीणा और भाजपा जिला अध्यक्ष का घोड़े पर बिठाकर किया गया स्वागत
गढ़ी विधानसभा के अंतर्गत कोहाला ग्राम पंचायत में गढ़ी विधायक कैलाश चंद्र मीणा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी का ग्रामीणों द्वारा घोड़े पर बिठाकर गांजे बाजे के साथ गांव मे जुलस के साथ स्वागत कर उनका अभिनन्दन किया गया। सोमवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान सर्व समाज के ग्रामीणों ने विधायक ओर भाजपा जिला अध्यक्ष का जगह जगह भव्य स्वागत किया।