गिरिडीह: बगोदर में मिथिलेश यादव हत्याकांड का खुलासा, होटल मालिक समेत 2 गिरफ्तार; हथियार व बाइक बरामद
बगोदर थाना क्षेत्र में राजनीतिक दल से जुड़े नेता मिथिलेश यादव उर्फ छोटी यादव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बुधवार को 3 बजे एसपी डॉ. विमल कुमार ने एसपी ऑफिस में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। इन्होंने बताया कि मामले में रिंकू होटल के मालिक महेश रजक और होटल स्टाफ सीमा ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है।