ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ीसादड़ी थाना पुलिस ने 504.5 किलो अवैध अफीम डोडाचूरा तस्करी मामले में दो वर्षों से फरार वांछित आरोपी को मध्यप्रदेश के मंदसौर से गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी तुलसीराम बावरी वर्ष 2023 के चर्चित प्रकरण में सप्लायर के रूप में शामिल था।