रुदौली: मियां का पुरवा से होकर जा रहे 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को लेकर कई दुकानदारों ने की मुआवजा दिलाने की मांग
खबर रुदौली तहसील के मियां का पुरवा की है, जहां शुक्रवार की शाम दुकानदारों ने बताया कि उनकी दुकानें 84 कोसी परिक्रमा मार्ग की जद में आ रही हैं, उनकी मांग है कि सरकार उन्हें दुकान हटाने के बदले मुआवजा दे, दुकानदारों को आशंका है कि उनकी दुकानें हटाने के साथ उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिलेगा, दुकानदारों में चिंता का विषय बना हुआ है ।