रुदौली: भेलसर चौकी क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन का कार्य, रात्रि में मिट्टी की ढुलाई का वीडियो हुआ वायरल
खबर रुदौली कोतवाली क्षेत्र के भेलसर चौकी क्षेत्र की है, जहां पर क्षेत्र के NH 27 के सर्विस रोड पर रात के अंधेरे में अवैध मिट्टी खनन कर ट्रैक्टर ट्राली की सहायता से ढुलाई का कार्य खनन माफिया कर रहे हैं, खनन कर खनन माफिया मिट्टी की ढुलाई कर रहे हैं, शनिवार की शाम वायरल वीडियो के साथ बताया गया है कि रैपर मशीन से अवैध मिट्टी खनन कर ढुलाई का कार्य कर रहे हैं ।