हज़ारीबाग: चानो में ग्रामीण के घर से 2.30 लाख नगदी सहित आठ लाख के जेवरात के साथ सीसीटीवी के डीवीआर भी ले गए चोर
हज़ारीबाग़ मुफ्फसिल थाना के चानो में सामाजिक कार्यकर्ता जागो यादव के घर सेंध लगा कर करीब आठ लाख से अधिक के जेवर सहित नगदी पर हाथ फेर दिया। चोर केवल गहना और नगदी हीं नहीं बल्कि चोरों से बचाव को लेकर लगाए गए सीसीटीवी के डीवीआर भी अपने साथ ले गए। सूचना पर पहुंची मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने पड़ताल शुरु कर दी है।