हज़ारीबाग: अचानक खदान से धुंआ का गुब्बार उठता देख बंजी और आसपास के ग्रामीणों में खौफ
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बंजी में सरना स्थल के समीप अवस्थित टाटा स्टील कंपनी के क्वारी एबी ओपन कास्ट खदान पर बिते दिन दोपहर के समय अचानक धुंआ का गुब्बार उठने लगा। यहां अचानक खदान से धुंआ का गुब्बार उठता देख बंजी और आसपास के ग्रामीणों में खौफ हो गया और स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर तत्काल टाटा स्टील कंपनी के अधिकारियों से इसका विरोध किया।