हज़ारीबाग: चानो में एक बंद घर से 2.5 लाख रूपए की नगदी के साथ आठ लाख रूपए के जेवरात की हुई चोरी
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चानो में जागो यादव के घर में बीते रात्रि को बंद घर में चोरों ने हाथ साफ कर लिया। शनिवार देर रात को सेंध लगा कर करीब ढाई लाख से अधिक के नकदी और आठ लाख के जेवर पर हाथ फेर दिया। चोर केवल गहना और नगदी हीं नहीं बल्कि चोरों से बचाव को लेकर लगाए गए सीसीटीवी के डीबीआर भी अपने साथ ले गए।