हज़ारीबाग: हज़ारीबाग़ बाज़ार समिति में मतगणना केंद्र बनकर हुआ तैयार
आखिरी चरण का चुनाव समाप्त होते ही अब सबकी निगाहें 4 जून पर टिकी हुई है। हजारीबाग की बात करें तो बाज़ार समिति में मतगणना केंद्र बनाया गया है, जहां हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पांच विधानसभा क्षेत्रों के 2254 बुथों पर डाले गए 12 लाख से अधिक वोटों की गिनती की जाएगी। हजारीबाग जिला प्रशासन इसे लेकर पूरी तैयारी कर चुकी है ।