दामोदर घाटी निगम के हजारीबाग परियोजना में आज स्वच्छता पखवाड़ा के समापन समारोह का आयोजन किया गया । दामोदर घाटी निगम के हजारीबाग स्थित विभिन्न कार्यालयों में 16 मई से स्वच्छता पखवाड़ा चल रहा था । पखवाड़ा के तहत बुधवार को स्वच्छता पर लघु संगोष्ठी और सम्मान समारोह आयोजित किया गया।