मेजा: सोरांव गांव के रेलवे स्टेशन मोहल्ले में बंदरों का आतंक, लोगों में दहशत
मेजा क्षेत्र के सोरांव गांव स्थित रेलवे स्टेशन मोहल्ले में बंदरों का आतंक बढ़ गया है। बंदरों के झुंड से लोग घर से निकलने में डर रहे हैं। आज मंगलवार सुबह मिली जानकारी के अनुसार, बंदर घरों में घुसकर सामान, खाद्य पदार्थ और कपड़े उठा ले जाते हैं। हाल ही में एक बच्चे को बंदरों ने घेर लिया,जो किसी तरह भागकर बच गया।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।