मुरैना -खेल मैदान पर चला ट्रैक्टर, पौधे उखाड़े और जाली तोड़ी; सरपंच ने दबंगों पर एफआईआर की मांग की।
पोरसा। ग्राम पंचायत तरसमां में शासकीय राशि से विकसित किए गए नवीन खेल मैदान और वृक्षारोपण स्थल को कथित रूप से नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत के सरपंच सत्यभान सिंह तोमर (भूरे) ने थाना पोरसा में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सरपंच द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार पंचायत भवन एवं शहीद पार्क के समीप युवाओं के लिए नया खेल मैदान तैयार कराया गया था। मैदान के चारों ओर पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधे लगाए गए थे तथा उनकी सुरक्षा के लिए लोहे की जाली भी लगाई गई थी। आरोप है कि 2 अगस्त 2026 की रात करीब 8 बजे गांव निवासी नकुल सिंह तोमर (श्याम) पुत्र अविनाश सिंह तोमर ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर ट्रैक्टर से पूरे खेल मैदान को जोत दिया। इस दौरान लगाए गए पौधों को उखाड़ फेंका गया और सुरक्षा